Saturday, February 16, 2008

खुश रहने के लिए कोई भी बहाना काफी है

कभी कहा था गालिब ने,
की खुश रहने के लिए,
कोई भी बहाना काफी है,

हर बात् के दो पहलू होते है,
कभी हाँ तों कभी न भी होती है,
कभी खुशी तो कभी गम भी होता है,
कभी सफलता तो कभी असफलता भी मिलती है,
कभी दिल में उमंग टू कभी उदासी भी रहती है,

पर अगर हम खुशी के पल में भी गम को ढूढेंगे,
तो शायद खुशी भी ग़मगीन हो जायेगी,
पर गर हम गम में भी खुशी को ढूढेंगे तो,
हर पल खुशिओं से भर जायेगा,
अगर हम असफलता से प्रेरित होंगे,
तो एक दिन जरूर सफल हो जायेंगे,
गर न के कारन को समझेंगे,
तो हाँ के लिए तैयार हो सकेंगे,
अगर उदासी में में भी,
खुशिओं के पलों को बटोरेंगे,
तो पल पल जुड़ के,
दिन, साल ओर महीने बन जायेंगे,
ओर ये सारा समय,
आशा, खुशी ओर मुस्कराहट,
से भरा होगा.


सही कहते थे गालिब,
की खुश रहने के लिए,
कोई भी बहाना काफी है.

Friday, January 25, 2008

शिखर

ऑंखें में चमक रहती है,
दिल में कुछ अरमान रहते है,
ऊंचे ख्वाब न देखो लोग कहते है,
पर अब तों ख्वाब ऊंचे ही आते है

नज़रें आसमान पे ही टिकी है,
उस शिखर की तलाश में रहते है,
जहाँ से आस्मां के पार दिखता है,
ठोकर खा कर गिर जाओगे लोग कहते है,
पर अब तों उड़ने की कोशिश हम करते हैं.

जोश में रहतें हैं,
किसी चीज से नही डरते है,
चोट खा जाओगे लोग कहते है,
पर हम तो मुस्करा के घाव भरा करते हैं.

हर पल को जीते है,
हमेशा बढ़ते रहते है,
थोरा सुस्ता लो लोग कहते है,
पर कर्मवीर आराम नही करते है.

निज लक्ष्य को भेद डालना है,
अज नही सुस्ताना है,
ठोकर से नही घबराना है,
शिखर पर तो उड़ कर ही जाना है।

Cheers!!

Thursday, January 17, 2008

फिर मिलेंगे

मुस्कराहट,
जिसे में देखता रह गया,
मैं अपनी उलझने भूल गया,
एक टक उसे देखता रह गया,
सड़क के बीच में रुक गया,
खुद को भी भूल गया...

ऑंखें,
जिनमे मैं डूब गया,
गहरी गहरी सांसें भरने लगा,
मिर्जा ग़ालिब के शेर पढ़ने लगा,
खुद को उनमे ढूढने लगा,
इन्द्रधनुष उनमे मुझे दिखने लगा,
अपनी दुनिया उनमे ढूढने लगा,

जुल्फें,
हवाएँ जिनसे अट्खेलियन कर रही थी,
उनके लाल सुर्ख लाल गालों पे आ पड़ी थी,
हम दूर खडे हुए गुजारिश कर राहे थे,
की ऐ हवा जरा धीरे चल,
कहीं घटाएँ इस कदर ना छा जाएं,
की हम यहीं मदहोश हो जाएं..

वह शाम तो गुजर गयी,
आलम अब ये हो गया है,
की अकेले में हँसता हूँ,
याद उसी को करता हूँ,
बादलों में उनकी तस्वीरों को ढूद्ता हूँ,
उससे मिलने की फरियाद करता हों,
उसकी मुस्कराते हुए एक बार फिर देखने की हसरत रखता हूँ,

उस खुदा की खुदाई में भरोसा रखता हूँ,
दिल में बार एक ही ख्याल रखता हूँ,
की कहीं किसी मोड़ पे,
हम फिर मिलेंगे..

Friday, January 4, 2008

मोती
रास्ता ढूढ़ रही थी,
हवाएँ उनकी जुल्फों में,
जुल्फें भी मचल रही थी,
कभी आँखों पर,
कभी चेहरे पर,

वो झरोखे पे खडे थे,
न जाने किस सोच मी इस कदर डूबे थे,
होश नही था की पलकें भी नही झपकीं,
होश नही था की मुस्करा राहे थे वो,
मौसम भी धीरे धीरे बदलने लगा,
हवाएँ भी अब तेज़ हो गयी थी,
हलकी फुलकी चीजें अब उड़ने लगी थी,
मिटटी का एक कान उनकी आँखों में जा गिरा,
ओर पलकें झुक गयी,
एक टुकडा आंसू का,
गिर पड़ा आँखों से टूट कर,
उन्होने रोका उसे अपनी हथेली पर,
ओर बन कर लिया अपनी मुट्ठी मी,
ओर जब मुट्ठी खोली,
तो आंसू मिला नही,
पर एक सफ़ेद मोती नज़र आया,
शायद इसी के इन्तेज़ार में,
वह झरोखे पे खडे थे

मौसम बदलता है,
मुश्किलें आती है,
पर वह देके जाती है,
हर बार एक नया मोती,
एक अनमोल मोती.....

Monday, December 31, 2007

आओ

आओ निकल चले,
अज आसमान से आगे,

आओ आज दौडे,
समय से तेज़,

आओ सपने देखें,
इस दुनिया से बडे,

आओ देखें जरा,
बादलों के पार चमकती सूरज की किरणों को.

आओ ढूदे जरा,
अपने आप को.

आओ चल के देखे जरा,
उस उगते हुए सूरज को,

आओ मनाये नये साल को,
विदा करें पुराने साल को,

आओ करें कुछ ऐसा,
जो जीवंत रहे हमेशा…

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं…

Thursday, December 13, 2007

भ्रम

फिर वही सुबह,
फिर वही दफ्तर,
फिर वही काम,
फिर वही शाम,
फिर किसी को परेशां देखकर न रुकना,
फिर हर बाट में चीखना चिल्लाना,
फिर उसी रास्ते से घर को जाना
फिर वोहो रात,

कुछ नया होता क्यों नही,
कुछ उत्साह आता ही नही,
क्यों दिल गुनगुनाता नही,
क्यों ये जीवन नीरस हो गया है.

कुछ नया होना ही चाहिऐ,
व्याकुल मस्तिष्क इसी उदेध बुन में,
चला गया निद्रा के आगोश में,

अगली सुबह लगा कुछ नया है,
चाय भी आज कड़क है,
दफ्तर जाने की जल्दी है,
अरे आज उसी काम मैं जान है,
लगता है की अज कुछ नया किया,
अज नये रस्ते से घर आया,
अरे अज तो मैंने किसी की मदद भी की,
मन अज व्याकुल नही,
सब कुछ नया लगता है..

है ये कैसा चमत्कार,
क्या हुआ है मुझे आज,

ये चमत्कार नही,
भ्रम का नया चेहरा है,
जी रहे है है भ्रम में,
इस मृग मरीचिका से,
कोई नही बच पाया,

पर भ्रम मैं भी,
चीजें कैसे गलत हो जाती है,
मन का डर बाहर निकल आता है,
जो सारी चीजों को व्यर्थ बनता है,
पर अगले ही पल, शक्ति का संचार होता है,
और डर भाग जाता है,
फिर सब मनोरम लगता है,

चुनौती तो यही है की,
हमें हर डर को खीच कर निकालना है,
उसे अपनी ही शक्ति से दूर भागना है,
तभी निर्भय होकर,
हम भ्रम को तोड़ सकेंगे,
असत्य से सत्य की ओर जा सकेंगे,
अन्धकार को प्रकाश में बदल सकेंगे,
इस मृग मरीचिका से बाहर निकल सकेंगे..

Monday, November 19, 2007

सफर

पल पल ने पिरोये थे सपनो के मोती,
एक झटके में वह हार टूट गया,
और सारे मोती बिखर गए,
इधर उधर, उधर इधर.

अश्रुओं कि धार बह निकली,
लगा कि ज़िंदगी मुड़ कर पहुंच गयी,
उसी जगह पर जहाँ से सफर शुरू किया.

पर फिर सफर तो चलता रहता है,
पल पल करके ज़िंदगी आगे बढ़ती रहती है,
पड़ाव आते रहते है.

फरक बस इतना है कि,
कुछ पड़ाव जल्दी आते है,
और कुछ देर मैं,
पर आते तभी है,
जब उचित दूरी तै कर ली गयी हो.

शायद अभी अगले पड़ाव के लिए कुछ दूरी बाक़ी है,
पर एक विश्वास जरूर है कि सफर का अगला पड़ाव जरूर आयेगा
हार के बाद हार के बाद हार के बाद हार के बाद जीत जरूर आयेगी.

इधर उधर बिखरे मोती,
फिर से जुड़कर एक हार बन गए,
सफर जारी है, सफर जारी रहेगा,
पड़ाव आते रहे है, पड़ाव आते रहेंगे,
अगला पड़ाव भी जल्दी ही आएगा।
जल्दी ही आएगा।

आमीन